बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

धोनी को उनके ही दोस्तों ने दिया धोखा, क्रिकेट एकेडमी के नाम पर ठग लिए 15 करोड़ रुपए

धोनी को उनके ही दोस्तों ने दिया धोखा, क्रिकेट एकेडमी के नाम पर ठग लिए 15 करोड़ रुपए

DESK : खबर इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ी है, जिनके नाम पर 15 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। खुद माही ने इस मामले में रांची कोर्ट में एक अर्जी दाखिल की है। जिसमें उन्होंने अपने बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर और सौम्य विश्वास के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पूरा मामला 2017 में हुई एक बिजनेस डील से जुड़ा बताया जा रहा है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शुक्रवार यानी 5 जनवरी को अर्का स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराई। धोनी के साथ इस कंपनी में मिहिर दिवाकर और सौम्य विश्वास साझेदार थे। अब धोनी ने उन पर 15 करोड़ रुपए ठगने का आरोप लगाया है। 

क्रिकेट एकेडमी खोलने को लेकर हुआ था करार

दिवाकर ने 2017 में महेंद्र सिंह धोनी के नाम से ग्लोबल लेबल पर क्रिकेट एकेडमी खोलने के लिए उनके साथ करार किया था। आरोप है कि दिवाकर अब एग्रीमेंट में शामिल नियम-शर्तों का पालन नहीं कर रहा है, जिसमें क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत करना भी शामिल था।

नहीं किया प्रॉफिट शेयर

धोनी ने शिकायत में बताया कि एग्रीमेंट के अनुसार, अर्का स्पोर्ट्स को उनके साथ फ्रेंचाइजी फीस और प्रॉफिट शेयर करना था, लेकिन कंपनी ने ऐसा नहीं किया। उनके वकील ने बताया कि आरोपियों ने 2017 में भारत और विदेशों में क्रिकेट अकादमी स्थापित करने के लिए धोनी से संपर्क किया था। उन्होंने कहा कि शुरुआत में इस बात पर सहमति बनी थी कि क्रिकेटर को पूरी फ्रेंचाइजी फीस मिलेगी और मुनाफा 70:30 के आधार पर धोनी और साझेदारों के बीच बांटा जाएगा। उन्होंने कहा कि हालांकि, दोनों पार्टनर्स ने धोनी की जानकारी के बिना अकादमी स्थापित करना शुरू कर दिया और कोई भुगतान नहीं किया। उन्होंने कहा कि पार्टनर्स को दिया गया ऑथराइजेशन लेटर 15 अगस्त, 2021 को रद्द कर दिया गया था।

 एमएस धोनी की ओर से कोर्ट में पेश हुए वकील दयानंद सिंह ने दावा किया है कि अर्का स्पोर्ट्स ने पूर्व कप्तान के साथ 15 करोड़ रुपए से ज्यादा का फ्रॉड किया है। इसके साथ ही धोनी के दोस्त सीमंत लोहानी ने भी दिवाकर के खिलाफ उन्हें धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। 

धोनी के वकील के अनुसार इसके बावजूद, वह धोनी केनाम पर बिना उन्हें बताए क्रिकेट अकादमी और खेल परिसर स्थापित करते रहे।धोनी के वकील के अनुसार इसके बावजूद, वह धोनी केनाम पर बिना उन्हें बताए क्रिकेट अकादमी और खेल परिसर स्थापित करते रहे।

वेबसाइट पर धोनी की तस्वीर

बता दें कि अर्का स्पोर्ट्स की वेबसाइट पर महेंद्र सिंह धोनी की कई तस्वीरें लगी हुई हैं। कवर पेज पर धोनी की फोटो के साथ कंपनी ने खुद को एथलीट और प्लेयर मैनेजमेंट के मामले में स्पेशलिस्ट बताया है। साथ ही शीर्ष स्तर की कंसल्टेंसी प्रदान करने का दावा भी किया।

Suggested News