PATNA में अपराधियों को रोकना मुश्किल, बीती रात डॉक्टर की हत्या की, सुबह नौंवी की छात्रा पर बरसाई गोली

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों को रोकना अब मुश्किल होता जा रहा है। बीते 24 घंटे में एक कंपनी के एमडी से लूटपाट की कोशिश की गई। देर रात एक डॉक्टर की हत्या कर दी गई और अब बुधवार सुबह सुबह एक सब्जी विक्रेता की बेटी पर अज्ञात बदमाशों को गोलियों की बारिश कर दी।  फिलहाल, बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

 मामला  बेऊर थाना क्षेत्र के सिपारा इलाके के इंद्रपुरी मुहल्ले का है  जहाँ ये वारदात हुई है। घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार छात्रा आज सुबह अपने घर कोचिंग जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान रास्ते में कुछ बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया और गोली चलानी शुरू कर दी। जिसमें छात्रा के गर्दन में गोली लग गई और वह वहीं गिर पड़ी। वहीं गोली चलाने के बाद बदमाश वहां से भाग गए।  घायल बच्ची 15 वर्षीय लड़की का उपचार  निजी अस्पताल में चल रहा है।

देर से पहुंची पुलिस

घटना स्थल पर एक डेढ़ घंटे बाद पुलिस के पहुँचने से लोगों में काफी आक्रोश है। वहीं  घटना के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है ,फिलहाल पुलिस ने सुचना पर मामले की तहकीकात में जुटी है। अब तक जो जानकारी सामने आई है। उसके अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।