बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सेटिंग का खुलासा: बिहार में 875 पुलिसकर्मी गृह जिले में ही तैनात, पुलिस मुख्यालय ने सभी का किया ट्रांसफर

सेटिंग का खुलासा: बिहार में 875 पुलिसकर्मी गृह जिले में ही तैनात, पुलिस मुख्यालय ने सभी का किया ट्रांसफर

पटना. बिहार पुलिस मुख्यालय ने बड़ी गड़बड़ी पकड़ी है। 875 ऐसे पुलिसकर्मी पाए गए जो अपने गृह जिले में पदस्थापित हैं। सेटिंग की वजह से अब तक यह खेल चल रहा था। लेकिन बिहार पुलिस मुख्यालय ने इस गड़बड़ी को पकड़ लिया है। इसके बाद सभी को दूसरे जिले में स्थानांतरित कर दिया है।

बिहार पुलिस मुख्यालय के उप महानिरीक्षक कार्मिक की तरफ से यह आदेश जारी किया गया है। पुलिस आदेश में कहा गया है कि सेवानिवृत्ति की निकटता के आधार को छोड़ दें तो किसी पदाधिकारी-कर्मी को गृह जिले में पदस्थापित नहीं किया जाना है। 31 अगस्त 2022 को पुलिस मुख्यालय के स्तर पर गठित स्थानांतरण समिति की बैठक में यह पाया गया कि इन पुलिस पदाधिकारियों-कर्मियों का पदस्थापन उनके गृह जिला में है। यह स्थानांतरण पदस्थापन नीति के अनुरूप नहीं है। 

ऐसे में इन सभी कर्मियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से स्थानांतरित किया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय के डीआईजी ने कहा है कि अगर इन पुलिस पदाधिकारियों में कोई विशिष्ट महानुभाव के अंगरक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त हो तो इस संबंध में गृह विभाग की तरफ से जारी आदेश के आलोक में कार्रवाई सुनिश्चित करें। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी से कहा है कि वे 10 सितंबर तक स्थानांतरित कर्मियों को विरमित करें।


Suggested News