बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जुए के खेल में हुआ विवाद, युवक की गोली मारकर कर दी हत्या, गांव में मचा हड़कंप

जुए के खेल में हुआ विवाद, युवक की गोली मारकर कर दी हत्या, गांव में मचा हड़कंप

 BHAGALPUR : भागलपुर के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के पटेलनगर गांव मे देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को तीन गोली मारकर हत्या कर दिया गया हैं। मृतक की पहचान सुमन कुमार (20) के रूप में की गई है।

वहीं मृतक युवक के पिता जंगली यादव ने बताया कि हमारा घर विशौनी मुरारका कॉलेज के समीप हैं हमारे पुत्र सुमन कुमार उम्र 20 हैं।जो पटेलनगर गांव मे अज्ञात अपराधियों द्वारा देररात तीन गोली मारकर हमारे पुत्र सुमन कुमार की हत्या कर दिये हैं। वहीं सूत्रों से पता चला हैं। देररात पटेलनगर गांव के घटना स्थल के समीप जुआ का खेल चल रहा था।जो दस लोगों के साथ आपसी विवाद होने पर युवक को गोली मार कर हत्या कर दी और फिर बाद में सभी आरोपी वहां से फरार हो गए।

वहीं घटना की सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को देने पर घटना स्थल पर थानाध्यक्ष लाल बहादुर दल बल के साथ पहुचकर घटना की छानबीन में जुट गई है। मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची है


Suggested News