बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तरियानी में बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की हुई बर्बादी पर जिलाधिकारी पहुंचे मरहम लगाने

तरियानी में बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की हुई बर्बादी पर जिलाधिकारी पहुंचे मरहम लगाने

SHEOHAR : - जिले के तरियानी प्रखंड क्षेत्र में बारिश व ओलावृष्टि ने काफी तबाही मचाई है। किसानों की कमर तोड़ दी है। तरियानी प्रखंड क्षेत्र में हुए बारिश और ओलावृष्टि के कारण खेतों में लगे फसल को काफी नुकसान हुआ है ।जिसके कारण किसानों की कमर टूट गई है। 

जिसके बादा जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने अधिकारियों के साथ तरियानी के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर किसानों से उनकी फसल के संबंध में जानकारी प्राप्त की साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी किसानों को फसल ओलावृष्टि और बारिश से नष्ट हुई है उसकी सूची जल्द तैयार करें। तरियानी में खेत में लगे गेहूं ,मक्का, सरसों, मसूरी ,खीरा ककड़ी जैसे फसलों पर काफी प्रभाव पड़ा है। 

प्रखंड क्षेत्र के शरीफ नगर, नरवारा, छतौनी, कुम्हरार, सोनबरसा विशंभरपुर ,बेलहिया , सोनबरसा, औरा, छटोनी आदि पंचायती में ज्यादा क्षति है।  जेडीयू जिला संगठन प्रभारी राणा रणधीर सिंह चौहान ने बताया है कि कुदरत का कहर आफत बनकर तरियानी पर टूट  पड़ा है। 

इस दौरान तरियानी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि राहुल कुमार सिंह एडीएम कृष्ण मोहन सिंह समेत सभी वरीय पदाधिकारी एवं अन्य लोग मौजूद थे बता दें कि अहले सुबह तरियानी में हुए ओलावृष्टि और बारिश के कारण पूरा तरियानी क्षेत्र में शिमला जैसा नजारा बन गया था। और किसानों को काफी नुकसान हुआ था। 

Suggested News