बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में बाइक की आमने सामने की टक्कर में दिव्यांग युवक की हुई मौत, दूसरा गंभीर रूप से हुआ जख्मी

बांका में बाइक की आमने सामने की टक्कर में दिव्यांग युवक की हुई मौत, दूसरा गंभीर रूप से हुआ जख्मी

BANKA : जिले के इंग्लिश मोड़ -शंभूगंज मुख्य मार्ग में केंदुआर पेट्रोल पंप के समीप बाइक के आमने -सामने की टक्कर में एक बाइक चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक बाइक चालक की पहचान भागलपुर जिले के गौराचौकी के बृहस्पति यादव के रूप में की गयी है। जबकि गंभीर रूप से जख्मी दूसरा बाइक चालक महादेवपुर गांव का बादल पासवान है। जिसका इलाज फुल्लीडुमर अस्पताल में किया जा रहा है। 


घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने इंग्लिशमोड़ -शंभूगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर दारोगा मनोज कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन आक्रोशित लोगों ने मृतक के आश्रितों को मुआवजा की मांग करते हुए जाम कर दिया। सड़क जाम रहने से जामस्थल के दोनों ओर यात्री एवं भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई। मृतक दिव्यांग बताया जा रहा है। वह एक हाथ से ही बाइक चलाता था। 

मृतक का ननिहाल फुल्लीडुमर के नगरडीह गांव में है। घटना की सूचना मिलने पर नगरडीह गांव से काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच कर सड़क जाम कर दिया। पेट्रोल पंप पर काम करने वाले प्रत्यक्षदर्शी कर्मी ने बताया कि मृतक इंग्लिशमोड़ की ओर जा रहा था। इसी क्रम में पेट्रोल पंप के समीप सामने से तेजगति से आ रहे बाइक चालक ने अनियंत्रित होकर ठोकर मार दिया। जिसमें बृहस्पति यादव सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

वहीं जख्मी बादल पासवान गांव में किराना दुकान चलता है। आक्रोशित लोगों को लगभग एक घंटा तक काफी समझाने बुझाने के बाद जाम हटाया गया। थानाध्यक्ष बिनोद कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है।

बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News