पटना में करंट लगने से DJ ऑपरेटर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

पटना. राजधानी पटना में गुरुवार को डीजे मिस्त्री को करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गयी है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है। मृतक की पहचान अंडा कुमार के रूप में हुई है। मृतक अंडा शादीशुदा था। पेशे से वह डीजे ऑपरेटर था। घटना पटना के शाहपुर थाना क्षेत्र की है।
बताया जाता है कि शिवचक निवासी मृतक अंडा कुमार गुरुवार को गांव में ही डीजे ट्रॉली पर चढ़कर तार की मरम्मत कर रहा था। इसी दौरान करंट के चपेट में आ गया और वह चीखने चिल्लाने लगा। लोग कुछ समझ पाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना के बाद गांव में अफरा तफरी मच गयी। मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। इधर, शाहपुर थानेदार ने कहा कि डीजे मिस्त्री के करंट लगने की जानकारी मौखिक मिली है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।