बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जलजमाव, नदियों का कटाव, फसलों का नुकसान का डीएम ने किया हवाई सर्वेक्षण, कहा - काबू में हैं हालात

जलजमाव, नदियों का कटाव, फसलों का नुकसान का डीएम ने किया हवाई सर्वेक्षण, कहा - काबू में हैं हालात

GAYA : जिला पदाधिकारी अभिषेक सिंह (GAYA DM) द्वारा आज (Aerial survey) हवाई सर्वेक्षण कर गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति, नदियों का कटाव, फसल नुकसान, सड़कों पर जलजमाव, सड़कों की स्थिति, नदियों, पइन की स्थिति का निरीक्षण किया गया है।

हवाई सर्वेक्षण के बाद जिला पदाधिकारी ने बताया कि टिकारी तथा बोधगया के कुछ क्षेत्रों में जलजमाव है। एवं अधिकतर जगहों से पानी निकल गया है। सड़कों पर से भी पानी हट गया है। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़कों का भी जायजा भी लिया गया है।  जिला पदाधिकारी ने बताया कि हवाई सर्वेक्षण के माध्यम से नदियों का निरीक्षण किया गया है। नदियों में कहीं भी कटाव नहीं है तथा तटबंध सुरक्षित है।

   जिलाधिकारी ने जलजमाव एवं अत्यधिक वर्षा होने के कारण फसलों के नुकसान का भी जायजा लिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि पदाधिकारियों की टीम गठित कर 3 दिनों के अंदर फसलों के नुकसान का निरीक्षण कर प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया है।

Suggested News