बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पेपर लीक के आरोपियों के साथ NDA नेताओं के हैं मधुर संबंध? राजद से तस्वीर साझा कर किया बड़ा खुलासा, मचा सियासी बवाल, अब क्या करेंगे सीएम नीतीश?

पेपर लीक के आरोपियों के साथ NDA नेताओं के हैं मधुर संबंध? राजद से तस्वीर साझा कर किया बड़ा खुलासा, मचा सियासी बवाल, अब क्या करेंगे सीएम नीतीश?

PATNA: बिहार में नीट पेपर लीक मामला तूल पकड़े हुए है। पेपर लीक मामले में राज्य की राजनीति गरमाई हुई है। विपक्ष सत्ता पक्ष को आड़े हाथ ले रहा है। वहीं बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कुछ दिन पहले प्रेस कॉफ्रेंस कर बताया था कि पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड के लिए तेजस्वी के पीएस ने रुम बुक कराया था। वहीं इस आरोप के बाद तेजस्वी यादव ने कहा था कि, उनके पास सबूत है, फोटो और वीडियो हैं जिनसे साफ पता चलता है कि आरोपियों का किसके साथ संबंध है। वहीं अब राजद ने ट्विट कर उन सभी तस्वीरों को सार्वजनिक कर दिया है। 

पेपर लीक मामले में राजद का खुलासा !

दरअसल, राजद ने पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी संजीव मुखिया और अमित आनंद के साथ एनडीए नेताओं के संबंध को उजागर किया है। राजद ने तस्वीरों के साथ सबूत भी पेश किया है। बता दें कि, तेजस्वी यादव के तस्वीर दिखाने वाली बयान के बाद विजय सिन्हा ने कहा था कि, तेजस्वी यादव के पास जो भी तस्वीर है वो 24 घंटे के अंदर सार्वजनिक करें। वहीं आज सुबह भी आरजेडी नेता और राज्यसभा सांसद मनोज झा ने बीजेपी और जदयू पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

ट्विट कर साझा की पेपर लीक सरगनाओं  के साथ एनडीए नेताओं की तस्वीरें

राजद ने अपनी ट्विट में लिखा कि, "अभी तक जितने भी पेपर लीक हुए है उनके सरगनाओं का संबंध जेडीयू और NDA नेताओं से ही क्यों है? क्या यह संयोग है या प्रयोग?"। राजद ने दूसरे पोस्ट में लिखा कि, " 𝐍𝐄𝐄𝐓 पेपर लीक के किंगपिन और मुख्य सरगना नालंदा निवासी संजीव मुखिया को कौन बचा रहा है? क्या यह सच नहीं है कि संजीव मुखिया की पत्नी 𝐍𝐃𝐀 से चुनाव लड़ चुकी है? जदयू की नेत्री रही है। क्या सीधे मुख्यमंत्री आवास तक इनकी पहुँच नहीं है? नालंदा के ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ताकतवर स्थानीय मंत्री का यह परिवार बेहद क़रीबी है। क्या 𝐂𝐌𝐎 के शक्तिशाली अधिकारी से इनके गहरे ताल्लुकात है या नहीं? क्या यह सत्य नहीं है कि सत्ता शीर्ष के सीधे हस्तक्षेप के कारण ही तीसरे चरण की 𝐁𝐏𝐒𝐂 शिक्षक भर्ती पेपर लीक के आरोपी होने के बावजूद यह परिवार खुला घुम रहा है।

चिराग और सीएम नीतीश से है संजीव मुखिया के मधुर संबंध?

एक और पोस्ट में राजद ने लिखा है कि, लोकजनशक्ति पार्टी (रामबिलास) के अध्यक्ष  चिराग पासवान से उनके आवास पर टिकट प्राप्त करने के बाद NEET पेपर लीक का किंगपिन और मुख्य सरगना संजीव मुखिया अपनी पत्नी ममता देवी के साथ। NDA के बड़े नेताओं के साथ संजीव मुखिया के मधुर और व्यावसायिक संबंधों का राज क्या है?।

सम्राट चौधरी ने नीट आरोपी अमित आनंद को दिया था अवॉर्ड

राजद ने पेपर लीक के दूसरे आरोप अमित आनंद का फोटो शेयर कर लिखा कि, "NEET पेपर लीक के दूसरे मुख्य आरोपी अमित आनंद का बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से क्या रिश्ता है? क्या सम्राट चौधरी ने अमित आनंद को पेपर लीक करने/कराने के असाधारण कार्य के कारण ही अवॉर्ड देकर सम्मानित किया था? सम्राट चौधरी ने अमित आनंद के साथ अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया से डिलीट क्यों किया? अमित आनंद का बीजेपी सांसद और पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल से क्या रिश्ता है? अमित आनंद संजय जायसवाल का कार्यालय सँभालता है। अमित आनंद की इस विशेष उपलब्धि को उसके कॉलेज ने अपनी वेबसाइट पर दर्शा रखा है। संजय जायसवाल और सम्राट चौधरी पेपर लीक के सरग़ना अमित आनंद के साथ अपने रिश्तों को स्पष्ट करें? क्या अमित आनंद जदयू उपाध्यक्ष का सुपुत्र नहीं है? सत्ता संरक्षण में उसने इतने पेपर लीक किए और कराए लेकिन तभी उसे कभी सजा नहीं मिली"?

पेपर लीक के आरोपियों को बचा रहे जदयू-बीजेपी के नेता

वहीं आरजेडी नेता मनोज कुमार झा ने कहा था कि, "...भारत में सभी पेपर लीक का बिहार गुजरात कनेक्शन है... अगर बीजेपी और जेडी(यू) उन्हें नहीं बचा रहे हैं, तो अपराधी कैसे छुपे हुए हैं?... पेपर (NEET-UG) रद्द किया जाना चाहिए। आप छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकते। यह NTA एक धोखाधड़ी है। इसे खत्म किया जाना चाहिए। आप बिना लीक के एक भी परीक्षा आयोजित नहीं कर सकते... आप पूरी तरह से विफल हैं। आपको छात्रों से माफ़ी मांगनी चाहिए..."। 

Suggested News