बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल

पटना में मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल

PATNA : पटना में दो पक्षों के बीच मामूली विवाद को लेकर कई राउंड चली गोलियों से हड़कंप मच गया। इतना ही नहीं दोनों तरफ से जमकर पथराव भी किया गया। इसमें किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ. लेकिन गांव में दहशत का माहौल कायम हो गया। 

भागम भाग की स्थिति बन गई। ग्रामीणों को तो पहले पता हीं नहीं चला कि आखिर मामला क्या है। अचानक गोलीबारी से गांव में सन्नाटा पसर गया। घटना पटना के मनेर थाना इलाके के ब्यापुर भूधर टोला की है। 

वारदात की सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पहुंचकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मनेर थानेदार ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुआ है। इस मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि अपराधी को भी धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।

पटना से सुमित की रिपोर्ट 

Suggested News