बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी भिड़ंत, पांच गंभीर रुप से घायल

जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी भिड़ंत, पांच गंभीर रुप से घायल

Katihar : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां दो पक्षों के बीच हुई खूनी भिड़ंत में पांच लोग गंभीर रुप से घायल हुए जिसमें एक छोटा बच्चा भी शामिल है। घाय़ल सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी है। 


मिली जानकारी के अनुसार जिले के रोशना ओपी थाना क्षेत्र के शाह नगर गांव में आज एक पुराने जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। गाली-गलौच से शुरु हुआ विवाद मारपीट तक जा पहुंचा। दोनो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक छोटा बच्चा और महिला समेत पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जिसके बाद आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बताया जा रहा है कि गांव के पंकज सिंह और रमेश सिंह के बीच एक जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। उसी विवाद को लेकर आज एकबार फिर दोनो परिवार एक-दूसरे से भिड़ गए। 

इस मामले को लेकर दोनो पक्षों की ओर से प्राणपुर थाना में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट

Suggested News