बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : 50 हज़ार रूपये रंगदारी नहीं देना डॉक्टर को पड़ा महंगा, बदमाशों ने गोली मारकर किया जख्मी

BIHAR NEWS : 50 हज़ार रूपये रंगदारी नहीं देना डॉक्टर को पड़ा महंगा, बदमाशों ने गोली मारकर किया जख्मी

KHAGARIA : जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस एक घटना को सुलझा नहीं पाती है की अपराधी दूसरी घटना को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में बेखौफ अपराधियों ने एक डॉक्टर को गोली मार दी। खगड़िया जिले के मानसी थाना इलाके में आज बदमाशों ने दिनदहाड़े एक प्राइवेट भेटनरी डॉक्टर को गोली मार दिया है। जिससे सुमंत कुमार नाम का डॉक्टर घायल हो गया है।

इलाज के लिए जख्मी डॉक्टर को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।मिली जानकारी के मुताबिक घटना तब हुई। जब वह बाईक से मानसी से अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान दो बदमाशों ने हथियार दिखाकर बाइक रुकवाया। फिर 50 हजार की रंगदारी मांगा। रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने डॉक्टर को गोली मार दिया। 

घायल डॉक्टर की माने तो सैदपुर गांव का रूदल यादव ने गोली मारकर घायल किया है। उन्होंने बताया की रूदल शराब के नशे धूत था। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News