बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जान बचाने के लिए वृद्ध ने पागल कुत्ते को काटा, कुत्ते की मौत

जान बचाने के लिए वृद्ध ने पागल कुत्ते को काटा, कुत्ते की मौत

PURNEYA : जिले से एक ऐसी घटना सामने आई जिसे जानकर सहसा आपको विश्वास करना मुश्कल हो जायेगा। लेकिन यह पूरी तरह सच है। जिले के नगर थाना क्षेत्र के चंपानगर में एक 70 वर्षीय वृद्ध ने कुत्ते की दांत से काटकर जान ले ली। 

DOGS-DEATH-BY-OLD-BITE3.jpg

घटना के संबंध में बताया गया है कि केनगर प्रखंड के चंपानगर निवासी 70 वर्षीय धनिक लाल विश्वास घास काट कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान घास को सड़क के किनारे छोड़कर पास ही के एक बगीचे में गये। वहां एक पागल कुत्ता मौजूद था। धनिक लाल को देखते ही पागल कुत्ते ने ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। इस हमले में कुत्ते ने वृद्ध को करीब 30 बार काट लहुलूहान कर अधमरा कर दिया। 

DOGS-DEATH-BY-OLD-BITE2.jpg

अपनी मौत को नजदीक देख और खुद को बचाने के लिए वृद्ध ने उस पागल कुत्ते को पकड़ दांत से गला चांप कर मार डाला।  उसके बाद वृद्ध ने शोर मचाया, जिसे सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

Suggested News