BIHAR NEWS : दहेजलोभी पति ने परिजनों के साथ मिलकर ससुराल वालों पर किया हमला, पत्नी और सास -ससुर सहित कई लोग हुए जख्मी

BHAGALPUR : भागलपुर में दहेज का पैसा नहीं देने पर एक माता पिता को इस कदर खामियाजा भुगतना पड़ रहा है की आज उनकी बेटी की जिंदगी खतरे में है। दरअसल दामाद व उनके घर वालों ने मिलकर बहु समेत सास और ससुर की जमकर पिटाई कर दी है। इस घटना में लड़की के पिता मोहम्मद फरीद और उनकी पत्नी बीवी तबस्सुम भी घायल है। जबकि बेटी शाइस्ता गंभीर चोट आई है। पिछले 36 घंटे से लड़की वाले अपने बचाव के लिए सहारा ढूंढ रहे हैं। उन्हें अस्पताल में भी डर सता रहा है। 

मामला जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी ख्वाजा नगर का बताया जा रहा है। मामले को लेकर पीड़िता शाहिस्ता ने बताया की 2017 में पूरे मुस्लिम रीति रिवाज के साथ हमारी शादी पुरैनी ख्वाजा नगर पश्चिम टोला के रहने वाले राशिद से हुई थी। लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद ही राशिद व उसके परिजनों ने दहेज की मांग शुरू कर दी। 

लड़की वालों ने लड़का पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने 2 लाख रुपए कैश,बाईक व जमीन की मांग की थी। जिसको लेकर पहले भी कई बार शाइस्ता के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। इससे तंग आकर कुछ महीनों पहले वह अपने माता-पिता के घर चली आई। लड़के वाले उसके घर जाकर भी पिटाई करते थे और बीते दिन लड़की और उसके माता-पिता की भी बेरहमी से पिटाई कर दी।

Nsmch
NIHER

 लड़की पक्ष ने कहा कि इस मामले को लेकर पहले भी पंचायत बैठाई जा चुकी है। लेकिन उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि पंचायत के लोग भी लड़के वालों का साथ दे रहे हैं। जबकि मम्मी की शिकायत लेकर वे नजदीकी थाने भी गए। लेकिन किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं की गई। फिलहाल तीनों मां बेटी मायागंज अस्पताल में इलाजरत है जबकि शाहिस्ता अपने तीनों बच्चों से मिलने की गुहार लगा रही हैं। लेकिन लड़की के माता-पिता को जान का खतरा सता रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। स्थानीय पुलिस से पूछे जाने पर थानेदार अमित कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। किसी तरह की कोई प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ही पुलिस अपनी कार्यवाही करेगी।

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट