बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सोने की चेन के लिए नवविवाहिता की हत्या, पांच महीने पहले हुई थी शादी, ससुराल में घर से सौ मीटर दूर कुएं में मिला शव

सोने की चेन के लिए नवविवाहिता की हत्या, पांच महीने पहले हुई थी शादी, ससुराल में घर से सौ मीटर दूर कुएं में मिला शव

ARA : भोजपुर जिले में फिर एक नवविवाहिता दहेज के कुएं में डूब गई। यहां सोने की चेन की लालच में ससुरालवालों ने उसकी हत्या कर दी। बुधवार को उसका शव ससुराल में घर से दूर बने कुएं से बरामद किया गया। । मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।

घटना जिले के कारनामेपुर थाना क्षेत्र के ओझवलिया गांव से जुड़ी है। जहां रहनेवाले चंदन ओझा की 19 वर्षीय पत्नी सोनी देवी पिछले तीन दिन से लापता थी। जिसके बाद ससुरालवालों ने मायकेवालों को बताया था कि वह घर छोड़कर भाग गई है। जिसके बाद मायके के लोग सोनी के ससुराल पहुंचे थे। जहां पास के कुएं में देखने पर उसकी लाश मिली।

भोजपुर में तीन दिन से लापता विवाहिता का शव ससुराल से 100 मीटर की दूरी पर कुएं में मिली मायके वालों का कहना है कि दहेज में बाइक और सोने की चेन मांगी जा रही थी।

24 अप्रैल को धूमधाम से हुई थी शादी

मृतका का मायका शाहपुर थाना के भेड़िया गांव में है। भाई अमरकांत का कहना था कि पांच महीने पहले 24 अप्रैल को अपनी बहन की शादी ओझवलिया गांव निवासी स्व. गजाधर ओझा के पुत्र चंदन ओझा से की थी। उसका पति दिल्ली में रहकर गाड़ी चलाता है। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही मेरी बहन को उसकी सास और परिवार के दूसरे लोग सोने की चेन और बाइक को लेकर प्रताड़ित करने लगे। यहां तक कि फोन पर बात करने पर रोक लगा दी गई थी। 

रक्षाबंधन पर नहीं जाने दिया घर

भाई ने बताया कि इस साल रक्षा बंधन के दिन बहन ने फोन कर घर ले जाने की बात कही थी। लेकिन, उसके पति ने नहीं जाने दिया। उसके बाद बीते शुक्रवार को अंतिम बार बात हुई थी। ससुराल वालों ने कहा था कि वो भाग गई है। मुझे संदेह हुआ कि उसकी हत्या कर दी गई है। रांची से आरा पहुंचा और कारनामेपुर थाना में शिकायत की। इस दौरान ससुराल से सौ मीटर दूर कुएं में लाश मिली। झांक कर देखा तो बहन का शव था। जिसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से लाश बाहर निकाला।


Editor's Picks