झारखंड के हरिहरगंज में गैस सिलेंडर विस्फोट से दर्जनों लोग हुए जख्मी, बिहार के औरंगाबाद में चल रहा है इलाज

बिहार के औरंगाबाद से सटे झारखंड के पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के अररूआ में बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल, जिले में एक मस्जिद के पास स्थित घर में सोमवार को दोपहर खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर के विस्फोट हो गया। इस घटना में दर्जनों लोग झुलस गए। वहीं झुलसने वालों में एक मासूम बालक,दो महिलाएं समेत कुल 10 लोग शामिल है।

बता दें कि, सभी घायलों में से सात की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायल दुर्घटना स्थल से नजदीक होने के कारण हादसे के शिकार हो गए। वहीं झुलसे हुए लोगों को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया है। झुलसे हुए लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाए जाते ही अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। फिलहाल सभी घायलों का इलाज चल रहा है। हालांकि यह पहला मामला नही है जब आपातकालीन स्थिति में झारखंड के हरिहरगंज के लोग इलाज के लिए औरंगाबाद लाए गए है। इसके पहले भी हरिहरगंज के लोगों का औरंगाबाद में इलाज होता रहा है।

बताया जा रहा है कि अररूआ में मस्जिद के पास स्थित घर में महिलाएं दोपहर का खाना बना रही थी। उनके साथ एक बच्चा भी था। इसी दौरान गैस सिलेंडर विस्फोट कर गया और किचेन में आग लग गई। घटना के वक्त किचेन में दो महिलाएं एक बच्चें के साथ काम कर रही थी। इस कारण गैस सिलेंडर के विस्फोट करते ही वें चपेट में आकर जलने लगी। विस्फोट की आवाज सुनकर घर के पुरूष सदस्य और आस पड़ोस के लोग जब किचेन के पास गए तो हादसे का पता चला। आनन फानन में सभी झुलस रही दोनो महिलाओं और बच्चें को बचाने में जुट गए। बचाने के दौरान ही आग के लपटों के चपेट में आकर अन्य लोग घायल हुए है। 

Nsmch
NIHER

वहीं हादसे के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से सभी को इलाज के लिए हरिहरगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया। रेफर किए जाने के बाद आनन फानन में सभी को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल में चिकित्सक इलाज में जुटे है।