बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मिट्टी की दीवार गिरने से दर्जनों लोग जख्मी, एक महिला की घटना स्थल पर हुई मौत

मिट्टी की दीवार गिरने से दर्जनों लोग जख्मी, एक महिला की घटना स्थल पर हुई मौत

BANKA : बांका में तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण एक मिट्टी से बने घर की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने के कारण दर्जनों लोग उसकी चपेट में आ गए। वहीं एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान रामबदन तांती की 50वर्षीय पत्नी फूलन  देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।  

घटना बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के बैदपुर पंचायत के भट्टाचक गांव की  है। जहां बीती रात कर्मा धर्मा पर्व की तैयारी चल रही थी। उमेश तांती और रामबदन तांती के घर के समीप की मिट्टी के घर का  दीवार के सहारे टेंट लगाया गया था जहां पर अधिकांश तौर पर महिलाएं बच्चे इकट्ठे हुए थे और इसी बीच ज्यादा पानी पड़ने के कारण मिट्टी  के घर का दीवार भर भराकर गिर गया। इस दौरान दीवार के पास मौजूद लोग उसकी चपेट में आ गए।  

घटना के तत्काल बाद ग्रामीणों द्वारा राहत कार्य   चलाते हुए सभी को बाहर निकल गया। ज़ख्मियों का इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। कुछ को मुंगेर के तारापुर में इलाज होने की बात ग्रामीणों द्वारा कही जा रही है। इस दौरान एक महिला की मौत हो गई।

इस घटना को लेकर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना के सूचना मिलते ही  शंभूगंज  थाना  अध्यक्ष नीरज तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

Suggested News