बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

डॉ राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथिः लोहिया पार्क में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन, राज्यपाल और सीएम ने पुष्प अर्पित कर किया नमन

डॉ राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथिः लोहिया पार्क में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन, राज्यपाल और सीएम ने पुष्प अर्पित कर किया नमन

PATNA: आज, यानी कि, 12 अक्टूबर को स्वतन्त्रता संग्राम के सेनानी और समाजवादी राजनेता राम मनोहर लोहिया की 54वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर राजधानी पटना के लोहिया पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे। दोनों ने लोहिया जी की प्रतिमा के आगे पुष्प अर्पित किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। 

इस मौके पर कार्यक्रम में राज्यपाल और मुख्यमंत्री के अलावा डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद एवं कई अन्य नेता भी शामिल हुए। श्रद्धाजंलि समारोह में शामिल डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कार्यक्रम के पश्चात मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि डॉ राम मनोहर लोहिया कमजोर तबके के लोगों को सामाजिक रूप से मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास करते रहे। यही वजह है कि समाज का हरेक तबका उनका सम्मान करता है।

गौरतलब है कि डॉ. राम मनोहर लोहिया को परिवर्तन के मसीहा कहा जाता है। उनका जन्म 23 मार्च 1910 में हुआ था जबकि 12 अक्टूबर 1967 में उनका निधन हुआ था। स्वतंत्र भारत की राजनीति और चिंतन धारा पर जिन गिने-चुने लोगों के व्यक्तित्व का गहरा असर हुआ है, उनमें जयप्रकाश नारायण के साथ ही डॉ. राम मनोहर लोहिया का नाम प्रमुख रहे हैं। भारत के स्वतंत्रता आन्दोलन में भी इनकी भूमिका बड़ी महत्वपूर्ण रही है। वह मानव-मात्र को किसी देश का नहीं बल्कि विश्व का नागरिक मानते थे। जनता को वह जनतंत्र का निर्णायक मानते थे। डॉ. लोहिया अक्सर यह कहा करते थे कि उन पर केवल ढाई आदमियों का प्रभाव रहा, एक मार्क्‍स का, दूसरे गांधी का और आधा जवाहरलाल नेहरू का। बाद के दिनों में 12 अक्टूबर 1967 को लोहिया का 57 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

Suggested News