बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज नामांकन करेंगी द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी सहित जदयू-रालोजपा के सांसद बनेंगे प्रस्तावक

राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज नामांकन करेंगी द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी सहित जदयू-रालोजपा के सांसद बनेंगे प्रस्तावक


NEW DELHI : देश की अगली राष्ट्रपति के लिए एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का नाम लगभग तय माना जा रहा है। इस दिशा में आज झारखंड की पूर्व राज्यपाल और एनडीए की राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू आज संसद भवन में 12 बजे नामांकन दाखिल करेंगी। इस मौके पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत एनडीए के बड़े नेता और कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे।

पहले प्रस्तावक बने शिवराज सिंह चौहान

द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नामांकन के लिएकेंद्रीय मंत्रीप्रह्लाद जोशी के आवास पर प्रस्तावक और समर्थक के तौर पर नॉमिनेशन पेपर पर हस्ताक्षर किए गए. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्रौपदी मुर्मू के नामांकन पत्र में पहले प्रस्तावक बने हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "यह मेरा परम सौभाग्य है कि भारत की जनजातीय समाज की पहली और देश की द्वितीय महिला राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के नामांकन पत्र में फर्स्ट सेकंडर (प्रथम समर्थक) के रूप में हस्ताक्षर करने का अवसर प्राप्त हुआ."

जदयू के सांसद भी बने प्रस्तावक

जदयू के पांच सांसद भी प्रस्तावक बनेंगे। इनमें पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह, सुनील कुमार पिंटू, चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, आलोक कुमार सुमन और दिलेश्वर कामत शामिल हैं। इससे पहले खुद पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह ने एनडीए उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी। 

रालोजपा के सभी सांसदों ने किया हस्ताक्षर

वहीं रालोजपा की तरफ से भी केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस, प्रिंस राज, चौधरी महबूब अली कैसर, चंदन सिंह ने भी द्रौपदी मुर्मू के लिए प्रस्तावक के रूप में हस्ताक्षर किए हैं। इस दौरान पशुपति पारस ने कहा एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है। इसलिए विपक्ष को भी उनका समर्थन करना चाहिए।

चार सेट में होते हैं प्रस्तावक

द्रौपदी मुर्मू की ओर से नामांकन पत्र के चार सेट दाखिल किए जाएंगे। एक सेट में 50 प्रस्तावक होते हैं। भाजपा-राजग के लगभग सभी मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री प्रस्तावक होंगे। राजग घटक दलों के कुछ सांसद भी प्रस्तावक होंगे। बीजद के सांसद भी प्रस्तावकों की सूची में होंगे।

YSRCP ने किया समर्थन का एलान

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने भी द्रौपदी मुर्मू के समर्थन का एलान किया है. हालांकि नॉमिनेशन के समय वो खुद मौजूद नहीं रहेंगे. जगन की जगह पर पार्टी के राज्यसभा सांसद विजय साई रेड्डी और लोकसभा में पार्टी के नेता मिधुन रेड्डी नामांकन के समय मौजूद रहेंगे.   

बीजद ने भी किया समर्थन

उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की पार्टी बीजेडी ने भी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया है। नवीन पटनायक इस समय इटली दौरे पर हैं। इसलिए नामांकन के समय वो खुद मौजूद नहीं रहेंगे, लेकिन इस दौरान उड़ीसा कैबिनेट के दो मंत्री मौजूद रहेंगे। इसकी जानकारी नवीन पटनायक ने ट्वीट कर दी है। 

पीएम मोदी और अमित शाह से म‍िलीं मुर्मू

नामांकन दाखिल करने से पहले गुरुवार को मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। जेपी नड्डा ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर पार्टी के नेताओं से मुलाकात की। वह राष्ट्रपति चुनाव में मुर्मू के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए देशभर का दौरा करेंगे।

Suggested News