बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

DSP साहब ने सरकारी आवास में लड़की से किया था रेप! 3 साल बाद कोर्ट में पीड़िता का बयान दर्ज

DSP साहब ने सरकारी आवास में लड़की से किया था रेप!  3 साल बाद कोर्ट में पीड़िता का बयान दर्ज

बिहार के एक डीएसपी ने एक नाबालिग लड़की से सरकारी आवास में रेप किया था। अब 3 साल बाद दुष्कर्म के इस मामले में लड़की का बयान दर्ज हुआ है। नाबालिग दलित लड़की से रेप के मामले में गया के तत्कालीन डीएसपी मुख्यालय केके प्रसाद के खिलाफ 3 साल बाद केस दर्ज हुआ है।

 पीड़ित युवती का बयान मंगलवार को ही गया कोर्ट में दर्ज हुआ है। जिसमें पीड़िता ने कोर्ट के समक्ष आरोप की पुष्टि की है। पीड़िता घटना के वक्त नाबालिक थी। पॉक्सो की विशेष लोक अभियोजक कैसर सरफुद्दीन ने बताया कि गया के तत्कालीन डीएसपी मुख्यालय के विरुद्ध 2017 में दशहरा के समय जिले के इमामगंज इलाके की एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोप है। इस मामले को लेकर कल यानी मंगलवार को पॉक्सो के विशेष जज नीरज कुमार के आदेश पर बयान दर्ज किया गया। न्यायिक दंडाधिकारी स्वाति सिंह के न्यायालय में पुलिस ने पीड़िता को प्रस्तुत किया जहां उसका बयान दर्ज किया गया है।

 पीड़िता ने कोर्ट में बताया कि जिस समय मेरे साथ घटना घटी थी आरोपी गया के डीएसपी मुख्यालय थे। भय  एवं डराने धमकाने साथ ही लोक लाज की वजह से घटना के संबंध में परिवार वालों को नहीं बताया था। साथ ही बयान में यह भी कहा गया है कि घटना के दिन पीड़िता उनके सरकारी आवास में मौजूद थी।


Suggested News