बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में फ़ूड प्वाइजनिंग से दो परिवारों के आधा दर्जन लोगों की तबियत बिगड़ी, मचा हड़कंप

बांका में फ़ूड प्वाइजनिंग से दो परिवारों के आधा दर्जन लोगों की तबियत बिगड़ी, मचा हड़कंप

BANKA : कैथाटीकर गांव में फुड प्वाइजनिंग से दो परिवार के आधा दर्जन लोग बीमार हो गये। बीमार गरजू मांझी, संजय मांझी,अजय कुमार मांझी, राजन कुमार मांझी, साजन मांझी, कंचन देवी एवं मंटू देवी का रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। 


गरजू मांझी ने बताया कि घर के बच्चों द्वारा जेठौर पहाड़ी से पहाड़ी छाता लेकर आया था। जिसका सब्जी बनाकर परिवार के सभी सदस्यों ने खाया। वहीं पड़ोसी मंटू देवी को भी पका हुआ सब्जी खाना को दिया। खाना खाने के थोड़ी देर बाद ही सभी को उल्टी होने लगा। 

जिसमें साजन कुमार (दो वर्ष)तथा राजन कुमार मांझी (चार वर्ष) बेहोश हो गया। फुड प्वाइजनिंग की खबर से गांव में अफरातफरी का माहौल हो गया। ग्रामीणों के मदद से सभी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया। जहां डा अशोक कुमार साह द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत सामान्य बनी हुई है।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News