बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सांसद के प्रयास से नवादा वासी को मिली बड़ी सौगात, 71 करोड़ की लागत से बनेगा ओवरब्रिज

सांसद के प्रयास से नवादा वासी को मिली बड़ी सौगात, 71 करोड़ की लागत से बनेगा ओवरब्रिज

नवादा. सांसद चंदन सिंह ने नवादा वासियों को बड़ी सौगात दी है। माल गोदाम के पास 71 करोड़ रुपये की लागत का ओवरब्रिज की सौगात दी है। यह ओवरब्रिज बन जाने के बाद लोगों को भीषण जाम से राहत मिलेगी। रेलवे गुमटी बंद होने के बाद आवागमन करने में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

सांसद चंदन सिंह के प्रयास के बाद केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ओवरब्रिज बनाने की स्वीकृति प्रदान की है। नितिन गडकरी ने नवादा के सांसद चंदन सिंह को लिखे पत्र में कहा है कि आप की अनुशंसा पर 71 करोड़ की लागत से ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। सांसद ने खासकर नवादा की जनता के भावनाओं का सम्मान करते हुए अपने कड़ी मेहनत से ओवरब्रिज की स्वीकृति दिलाई है। सांसद के इस कार्य के लिए नवादा वासियों ने उनका अभिनंदन भी किया। इस ओवरब्रिज के निर्माण के लिए पूर्व में भी प्रतिनिधियों ने प्रयास किया था।

वहीं इस मामले पर राजनीतिक भी काफी तेज हो गई है। लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद प्रतिनिधि शशि भूषण सिंह बबलू ने लोजपा सांसद चंदन सिंह का लेटर जारी करते हुए साफ तौर पर कहा कि किसने क्या किया यह किसी से छुपा नहीं है। सांसद ने नवादा में जाम की समस्या को मुक्त करवाने के लिए लगातार केंद्रीय मंत्री से मिले और ओवर ब्रिज बनने की स्वीकृति भी पास करवाए हैं।

 

Suggested News