पटना में गंगा नदी के बढ़े जलस्तर में बच्चे लगा रहे मौत का स्टंट ! जिला प्रशासन है अनजान, बड़ी अनहोनी की आशंका

PATNA: राजधानी में चार दिनों से लगातार बारिश ने गर्मी से बड़ी राहत दी है। वहीं भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा दी है। दरअसल, पटना के गंगा घाटों पर गंगा का जलस्तर में लगातार इजाफा हो रहा है। वही गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच स्थानीय युवा गंगा के बढ़ते जलस्तर में मौत का स्टंट करते नजर आ रहे हैं। जिनकी सुध लेने वाला कोई नजर नहीं आ रहा है।

वहीं जिला प्रशासन की तैयारियों की अगर बात कर ली जाए तो आपदा प्रबंधन टीम के साथ बैठकर बाढ़ से निपटने की गई थी। बावजूद इसके लगातार बढ़ रहे गंगा के जलस्तर से होने वाले समस्याओं से निपटने के लेकर कोई टीम नजर नहीं आ रहा है। फिलहाल जिस तरह से बच्चे बढ़ते जलस्तर में मौत का स्टंट लगाते नजर आ रहे हैं। ऐसे में बड़ी अनहोनी की आशंका जताई जा रही है।

बच्चे लगा रहे मौत का स्टंट जिला प्रशासन अनजान

बता दें कि, तस्वीरें पटना के अशोक राजपथ में स्थिति कृष्णा घाट का है। जहां स्थानीय बच्चे मौत की गोता लगाते नजर आ रहे हैं। वहीं प्रशासन इस बात से अनजान नजर है। बहरहाल बढ़ते गंगा के जलस्तर से ज्यादा प्रभावित होने वाला हाजीपुर का क्षेत्र है। 

गौरतलब हो कि, गंगा के उस पार हाजीपुर तटीय क्षेत्र का इलाका रहता है। हर वर्ष यहां रहने वाले लोगों का घरो से पलायन होता है। ऐसे में इस वर्ष भी गंगा उस पार के तटीय क्षेत्रों में बढ़ रहे जलस्तर से इलाके में रह रहे लोगों पर संकट नजर आ रहा है। 

पटना से अनिल की रिपोर्ट