बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नेशनल सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में दुमका की टीम ने जीता स्वर्ण पदक, वापस आने पर संघ ने किया खिलाडियों का अभिनन्दन

नेशनल सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में दुमका की टीम ने जीता स्वर्ण पदक, वापस आने पर संघ ने किया खिलाडियों का अभिनन्दन

DUMKA : गुजरात में आयोजित नेशनल सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता मे भारतीय परंपरा की प्रतियोगिता मे टीम झारखंड को स्वर्ण पदक दिलाने वाले तीरंदाज मोहित कुमार एवं प्रशिक्षक बी एस राव आज वापस दुमका पहुंचे। जहाँ स्टेशन पर दुमका जिला तीरंदाजी संघ के कोषाध्यक्ष सूरज केसरी के नेतृत्व में उनका अभिनंदन किया गया। वहीँ आर्चरी एकेडमी के गेट पर खिलाडियो एवं प्रशिक्षक ने सम्मान दिया।

 

झारखंड तीरंदाजी संघ के वरीय उपाध्यक्ष इंजीनियर कृष्ण नंदन सिंह ने बताया की विशाल कार्यक्रम आयोजित कर उनका अभिनंदन किया जायेगा। क्योंकि किसी खेल मे दुमका तथा संथाल परगना के लिए यह गौरव का क्षण है। इसमें सभी राज्य के खिलाडी एवं राष्ट्रीय संस्थान भाग लेते है। 

मौके पर सुबोध बास्की, देविधन टुडू, संजय हेम्ब्रम, मोहरिल हांसदा, सुनीता बास्की,अंकुर झा, अमन कुमार, जगन्नाथ गागराई, दिनेश मुर्मू, प्रकाश माझी, राजकिशोर गोप,स्नेहा गोप, हरियाली कोराह, संधिया रानी गोप, महतो,एलिश जरिका,अमीषा हेम्ब्रम, सुषमा हेम्ब्रम, प्रेम सोरेन, कुणाल बिरुली,रॉयदास गोप, कृष्णा पिंगवा, संदीप लागुरी आदि ने दोनों का स्वागत किया।

दुमका से नितिन जोनी की रिपोर्ट

Suggested News