बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में स्नान के दौरान 3 महिलाएं गंगा नदी में डूबी, एक की लोगों ने बचाई जान, दो लापता

पटना में स्नान के दौरान 3 महिलाएं गंगा नदी में डूबी, एक की लोगों ने बचाई जान, दो लापता

PATNA : एक तरफ लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की जहाँ कल से शुरुआत हो चुकी है। वहीँ राजधानी पटना में छठ पूजा के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है। गंगा में स्नान करने के क्रम में तीन महिलाएं गंगा में डूब गई है। मामला खुशरूपुर थाना क्षेत्र के खिरोधरपुर गंगा घाट के पास की है। 


जहां आज छठ पूजा का खरना की वजह से तीनों महिलाएं गंगा स्नान के लिए पहुची थी। लेकिन स्नान के दौरान ही तीनो महिला गंगा में डूब गई। हालाँकि कड़ी मशक्कत के बाद एक महिला को बचा लिया गया है। बही बाकी दो महिला अभी भी लापता बताई जा रही है। 

तीनों महिलाएं फतुहा के मोमिन्दपुर की रहनेवाली बताई जा रही है। दोनो डूबी हुई महिलाओं को खोजने के लिए स्थानीय लोगो ने मोमिन्दपुर में नेशनल हाइवे पर आगजनी कर जाम कर दिया है और एनडीआरएफ की टीम को बुलाने की मांग कर रहे है। 

फिलहाल पुलिस स्थिति को संभालने में लगी हुई है। इस दौरान सड़क पर वाहनों का आवागमन बंद हैं, जिससे लोगों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

पटनासिटी से रजनीश की रिपोर्ट 

Suggested News