बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जन विश्वास यात्रा के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भागलपुर और बांका में किया रोड शो, देखने के लिए उमड़ा जनसैलाब

जन विश्वास यात्रा के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भागलपुर और बांका में किया रोड शो, देखने के लिए उमड़ा जनसैलाब

BANKA : जन विश्वास यात्रा के दौरान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मंगलवार की शाम सड़क मार्ग से रथ  के द्वारा  बांका के  रजौन पहुंचे। वे भागलपुर से सबसे पहले बांका के  रायपुरा केमिकल फैक्ट्री के पास पहुंचे। इस दौरान उनके स्वागत के लिए पहले से सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता फूलमाला लेकर कार और बाइक के साथ वहां मौजूद थे।

तेजस्वी यादव का काफिला जैसे ही बांका जिला की सीमा में प्रवेश किया। कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया। उन्होंने बस के अंदर से ही हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया और धीरे-धीरे वहां से आगे बढ़ते रहे। टेकनी मोड़ के पास पहुंचने पर बस पर पूर्व सांसद जयप्रकाश यादव, गोड्डा के पूर्व विधायक संजय यादव, पूर्व मंत्री जावेद इकबाल अंसारी, पूर्व एमएलसी संजय कुमार, धोरैया विधायक भूदेव चौधरी सवार हुए। 

इस दौरान तेजस्वी भी बस  से बाहर निकले और लोगों को संबोधित किया। लेकिन भीड़ और जाम के कारण कहीं पर उनका काफिला कुछ सेकेंड के लिए भी नहीं रुका। टेकनी से आगे बढ़ने पर संझा, तेरहमाइल, कटियामा मोड़, राजावर मोड़, रजौन बाजार और पुनसिया में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रोड के किनारे उनके स्वागत में खड़े थे। वही से ढका मोड़ होते हुए बांका जिला मुख्यालय होते हुए इंग्लिश मोड़ शंभू गंज होकर जमुई के लिए प्रस्थान करेगी। बांका जिला के हर मोड़ हर गांव हर चौक चौराहा पर तेजस्वी यादव के स्वागत के लिए राजद कार्यकर्ताओं की भीड़ जमी हुई है।

इसके पहले तेजस्वी यादव भागलपुर पहुंचे। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव की जन विश्वास यात्रा के दौरान रोड-शो में भारी संख्या लोग शामिल हुए। रोड-शो के दौरान नवगछिया से लेकर भागलपुर में जगह-जगह सड़क मार्ग के दोनों किनारे उमड़ी जन सैलाब ने गर्मजोशी के साथ फूलमालाओं से तेजस्वी यादव का स्वागत किया। वहीं तेजस्वी यादव ने जन विश्वास यात्रा में सम्मिलित लोगों का हाथ हिलाकर और प्रणाम कर अभिवादन करते हुए आगामी 3 मार्च को महागठबंधन द्वारा पटना के गांधी मैदान में आहूत जन विश्वास महारैली आने का न्योता दिया। जन विश्वास यात्रा के दौरान सभी जाति धर्म के लोगो का अपार समर्थन मिला है। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा के दौरान उमड़ती भीड़ से साफ जाहिर होता है कि जनता अब परिवर्तन चाहती है। वर्तमान केंद्र और राज्य की एनडीए सरकार से लोगों का मोह भंग हो गया है। बिहार की जनता को तेजस्वी यादव की जनसरोकार की राजनीति पसंद है। 17 महिनों की महागठबंधन सरकार में अपने वायदों के अनुरूप नौजवानों को 5 लाख सरकारी नौकरी देकर, 4 लाख से अधिक नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देकर, मानदेय बढ़ाकर, जाति आधारित गणना करवा कर, आरक्षण का दायरा बढ़ाकर जनता का दिल जीतने का काम किया है। बिहार की जनता तेजस्वी यादव में अपना भविष्य देख रहे हैं। जनता समझ चुकी है कि बिहार का तस्वीर तेजस्वी यादव ही बदल सकते हैं।

वहीँ आज नेता विरोधी दल तेजस्वी प्रसाद यादव जन विश्वास यात्रा के तहत आज मुंगेर पहुंचेंगे। जिसको लेकर राजद कार्यकर्ता में काफी उत्साह है। तेजस्वी यादव का यह कार्यक्रम कटिहार से चलकर नौगछीया, भागलपुर,रजौन, बांका, मुंगेर के असरगंज, तारापुर, संग्रामपुर और जमुई, लखीसराय होते हुए मुंगेर में रात्रि विश्राम का है। 28 फरवरी को सुबह 9 बजे मुंगेर से रोड शो का आरंभ होगा। जो मुंगेर के लाल दरवाजा होते हुए आईटीसी,  वी आर एम कॉलेज, गौशाला मोड़, बाॅक  होते हुए मुंगेर पुल से खगड़िया के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। इस रोड शो में अपने नेता के आगमन पर जोरदार स्वागत की तैयारी राष्ट्रीय जनता दल के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने कर रखा है। जहां आज मुंगेर के असरगंज में उनका आगमन होगा। वहां राजद के तमाम नेता एवं समर्थक उनका गर्म जोशी से भव्य स्वागत करने के लिए रहेंगे और आज रात्रि में मुंगेर परिसदन पहुंचेंगे। जहाँ तेजस्वी यादव रात्रि विश्राम करेंगे। 

बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत, भागलपुर से बालमुकुन्द और मुंगेर से इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट

Suggested News