बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कोरोना काल में जेल से पैरोल पर छूटे 500 से ज्यादा कैदी हो गए फरार, अब फिर से जेल भेजने में हो रही परेशानी

कोरोना काल में जेल से पैरोल पर छूटे 500 से ज्यादा कैदी हो गए फरार, अब फिर से जेल भेजने में हो रही परेशानी

DESK : कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए यूपी सरकार ने जेल में सजा काट रहे कैदियों को रिहा करने का आदेश दिया था। लेकिन कोरोना काल खत्म होने के बाद भी यूपी के जेल से पैरोल पर छूटे 530 कैदी ऐसे हैं, जो अभी तक फरार हैं। 

अब बताया जा रहा है कि सभी बंदियों को दोबारा गिरफ्तार कर जेल भेजने के लिए अभियान चलाने की तैयारी है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने सभी जिलों के अफसरों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

कोरोना काल में जेलों में महामारी न फैले इसलिए काफी बंदियों को पैरोल पर छोड़ा गया था, जिसमें सजायाफ्ता कैदी भी शामिल थे। जो जेल से निकलने के बाद वापस नहीं लौटे। शासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। इस संबंध में मंगलवार को शासन स्तर पर एक बैठक हुई थी, जिसमें सभी जिलों के अफसर और जेल प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए थे। जेल से छुटने के बाद फरार हुए कैदियों को वापस जेल में दाखिल करने के लिए गिरफ्तारी अभियान की शुरूआत की जाएगी। इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

यूपी के कई जेलों की यह स्थिति

सहारनपुर जेल से साल 2020 में 45 और दूसरी लहर के समय साल 2021 में 58 कैदियों को पैरोल पर रिहा गया था। 2020 में छोड़े गए कैदियों में से 39 बंदी तय समय पर वापस जेल में दाखिल हो गए थे। लेकिन, छह कैदी अभी तक फरार चल रहे हैं। 2021 के 14 कैदी अभी तक वापस जेल में दाखिल नहीं हुए हैं।

इसी तरह मेरठ, आगरा, लखनऊ, बरेली, गोरखपुर, कानपुर और वाराणसी जोन की सभी जेलों से कैदी और बंदियों को छोड़ा गया था। लेकिन, काफी जेल नहीं लौटे। कुल मिलाकर सूबेभर की जेलों से पैरोल पर छूटे 530 कैदी फरार चल रहे हैं। 

डीजी जेल आनंद कुमार ने सभी फरार कैदियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के आदेश दिए हैं।  


Suggested News