बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में दाह संस्कार के दौरान अचानक नदी में आयी बाढ़, DJ समेत 10 लोग बहे, मची अफरा-तफरी

नवादा में दाह संस्कार के दौरान अचानक नदी में आयी बाढ़, DJ समेत 10 लोग बहे, मची अफरा-तफरी

नवादा. रजौली थाना क्षेत्र के चितरकोली गांव में धनार्जय नदी में अचानक आई बाढ़ से डीजे सहित 10 लोग बह गए। हालांकि स्थानीय तैराकों द्वारा रेस्क्यू कर सभी लोगों को बचा लिया गया। फिलहाल सभी लोग सुरक्षित हैं। लेकिन डीजे पानी में बह गया। बताया जा रहा है कि एक बुजुर्ग का दाह संस्कार किया जा रहा था, उसी दौरान बाढ़ आ गयी।

बताया जा रहा है कि चितरकोली गांव निवासी कृष्णा सिंह के 80 वर्षीय पिता अर्जुन सिंह की मृत्यु हो गई थी। परिजन डीजे बजाकर नाचते गाते शव का अंतिम संस्कार के लिए धनार्जय नदी ले गए थे। शव को अभी चिता पर रखा ही था, तभी नदी में अचानक बाढ़ आ गई। जिससे दाह संस्कार में शामिल 10 लोग पानी की तेज धार में बहने लगे, तभी स्थानीय तैराको द्वारा सभी को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला गया।

इस दौरान बुजुर्ग का शव और डीजे नदी की तेज धार में बह गया। अगर समय पर स्थानीय तैराक रेस्क्यू नहीं करते तो आज एक बड़ी घटना घट सकती थी। फिलहाल सभी लोग सुरक्षित है। वहीं डीजे की तलाश में अभी भी लोग जुटे हुए हैं।


Suggested News