Big Breaking : बिहार के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, मचा हड़कंप

पटना. बिहार के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं। मिली जानकारी के अनुसार नेपाल के तराई क्षेत्र में भूकंप का केंद्र था। रिक्टर स्केल में पांच की तिव्रता बतायी जा रही है। बिहार में भूकंप के झटके करीब 2 बजकर 52-53 मिनट पर महसूस किये गये हैं।
नेपाल से शुरू हुए भूकंप के झटके का असर बिहार के भी कई जिलों में पड़ा है। राजधानि पटना में भी भूकंप में हल्के झटके महसूस किये गये हैं। साथ ही नेपाल से सटे हुए बिहार के जिला सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में महसूस किये गये थे। बिहार में भूकंप की तीव्रता इतनी कम थी कि लोगों को इसका महसूस भी नहीं हुआ।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र नेपाल काठमांडू से 66 किलोमीटर पूर्व में था। दोपहर 2 बजकर 52 मिनट बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 पाई गई है। भूकंप केंद्र के 10 किलोमीटर नीचे शुरू हुआ था।