बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के कई इलाकों में भूकंप के झटके, दहशत में लोग

बिहार के कई इलाकों में भूकंप के झटके, दहशत में लोग

PATNA : अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किये गये है। मिल रही जानकारी के अनुसार पूर्वोतर जिले भागलपुर और बांका सहित कई इलाकों में आज रविवार की सुबह करीब 10.42 बजे भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया। 

भूकंप का झटका लगते ही लोग घरों के बाहर निकल गए। कई दुकान में सामान खरीद रहे लोग बाहर की ओर भाग निकले। शहरी क्षेत्र में भी लोग डर से घरों के बाहर निकल आये। भूकंप का केंद्र नेपाल में था।

बता दें कि इससे पहले शनिवार को नेपाल के रामेछाप में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। हालांकि, किसी तरह की जानमाल की क्षति की सूचना नहीं है।

राष्ट्रीय भूकंप मापक केंद्र के मुताबिक, शनिवार की दोपहर 11.02 बजे भूकंप का तेज झटका आया। लोग घरों से बाहर निकल गए। इसका केंद्र बिंदु जिले के गुमदेल में था। 4. 9 की तीव्रता के साथ करीब पांच सेकेंड तक झटका रहा। 

Suggested News