बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के स्कूलों में शिक्षा संवाद का सिलसिला जारी, बांका और पूर्णिया में बच्चों को दी गयी सरकारी योजनाओं की जानकारी

बिहार के स्कूलों में शिक्षा संवाद का सिलसिला जारी, बांका और पूर्णिया में बच्चों को दी गयी सरकारी योजनाओं की जानकारी

BANKA : संजय गांधी बालिका उच्च विद्यालय विश्वासपुर में आज गुरुवार को शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अमरपुर प्रखंड के वरीय पदाधिकारी सह जिला योजना पदाधिकारी बबन कुमार शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं बाल मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना, मुख्यमंत्री बालक साइकिल योजना, किशोरी स्वास्थ्य योजना, बालिका प्रोत्साहन योजना, बालिका प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति, बालक प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, बेरोजगारी भत्ता सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई। 

कार्यक्रम के दौरान जिन छात्र-छात्राओं को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है उनसे भी जानकारी ली गई। जिला योजना पदाधिकारी ने विद्यालय के प्राचार्य को ऐसे छात्रों की सूची तैयार कर योजनाओं का लाभ सप्ताह भर के अंदर दिलाने का निर्देश भी दिया। शिक्षा संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि समय-समय पर वे खुद यहां अब आते रहेंगे। कार्यक्रम के समापन के बाद पदाधिकारी ने पूरे विद्यालय परिसर का जायजा भी लिया। इस दौरान शौचालय की साफ सफाई का निर्देश दिया। कार्यक्रम के दौरान सीडीपीओ, स्कूल के सभी शिक्षक, छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

वहीँ पूर्णिया के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में आज शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार और डीएम कुंदन कुमार ने छात्राओं को काफी प्रोत्साहित किया। इस मौके पर प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम ने सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की चर्चा की। आयुक्त ने कहा कि सरकार लड़कियों की शिक्षा के लिए काफी काम कर रही है। खासकर लड़कियों को तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के लिए सरकार महज 1% ब्याज पर 4 लाख तक लोन दे रही है। 

वहीं लड़कों को 4% ब्याज पर 4 लाख तक लोन दे रही है। यह सरकार अपने निजी कोष से दे रही है। वहीं डीएम कुंदन कुमार ने भी कहा कि सरकार पढ़ाई में हर तरह का सहयोग कर रही है। जरूरत है खुद में वह क्षमता विकसित करने की ताकि वह आज के कंपिटीशन युग में अपना झंडा गाड सके ।

बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत और पूर्णिया से अंकित कुमार की रिपोर्ट रिपोर्ट

Suggested News