बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मंत्री कृष्णनंदन वर्मा की तबियत बिगड़ी, पारस हॉस्पिटल में चल रहा है इलाज

मंत्री कृष्णनंदन वर्मा की तबियत बिगड़ी, पारस हॉस्पिटल में चल रहा है इलाज

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के राजनीतिक गलियारे से निकल कर आ रही है जहां बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा की तबियत बिगड़ गई है।  मंत्री कृष्णनंदन वर्मा को बीती रात पेट दर्द की शिकायत हुई थी। रात के तकरीबन 2 बजे उनके सरकारी आवास पर डॉक्टर इलाज के लिए पहुंचे तो वह पेट कमर के असहनीय दर्द से परेशान थे। डॉक्टर ने तत्काल उनका इलाज शुरू किया लेकिन सुबह होने तक उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो पाया। 

मंत्र कृष्णनंदन वर्मा की स्थिति में सुधार नहीं होता देख आखिरकार आज सुबह तकरीबन 7 बजे उन्हें पारस हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उनका एमआरआई टेस्ट कराया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंत्री कृष्णनंदन वर्मा के स्पाइनल कॉर्ड में फ्रैक्चर पाया गया है। डॉक्टरों की मानें तो स्पाइनल कॉर्ड में फ्रैक्चर गिरने और चोट लगने के अलावे ज्यादा सफर करने के कारण भी हो सकता है। 

मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर ने कृष्णनंदन वर्मा को लगभग एक महीने तक बेड रेस्ट करने को कहा है। शिक्षा मंत्री की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कृष्णनंदन वर्मा का हाल चाल लिया है।

Suggested News