श्रीरामचरितमानस को पोटेशियम साइनाइड बताकर फंसे बिहार के शिक्षा मंत्री, सम्राट चौधरी ने कहा - पद के योग्य नहीं, मंत्री को तत्काल बर्खास्त करें मुख्यमंत्री

PATNA : बिहार के शिक्षा मंत्री ने जिस तरह से रामचरित मानस की तुलना पोटेशियम साइनाइड से की है, उसके लेकर एक बार फिर से वह विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने उनके बयान पर करारा पलटवार किया है। भाजपा नेता ने कहा कि  ऐसे लोग शिक्षा मंत्री बनने के योग्य नहीं है।

सम्राट चौधरी यहीं पर नहीं रूके, उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले में दखल देने की मांग की और तत्काल धर्म और श्रीरामचरितमानस का अपमान करने वाले शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है।

बता दें कि गुरुवार को बिहार के शिक्षा मंत्री डा. चंद्रशेखर सिंह ने गुरुवार को फिर विवादित बयान दिया। हिंदी दिवस पर बिहार हिंदी ग्रंथ अकादमी में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रामचरितमानस में पोटेशियम साइनाइड है, जबतक यह रहेगा तब तक इसका विरोध करते रहेंगे।

Nsmch
NIHER