बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एक घंटे की बारिश में डूब गया मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल, स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मरीजों की बढ़ी परेशानी

एक घंटे की बारिश में डूब गया मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल, स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मरीजों की बढ़ी परेशानी

KAIMUR : कैमूर जिले के मोहनिया में एक घंटे हुई बारिश ने तांडव मचा दिया है। अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में घुटने भर बारिश का पानी चला गया है। यह पानी ऑपरेशन थिएटर,ऑक्सीजन रूम, चिकित्सक रूम तक पहुंच चुका है। इसी बारिश के पानी के बीच में चिकित्सा कर्मियों को काम करना पड़ रहा है। गंदा पानी घुटने भर अस्पताल परिसर के अंदर प्रवेश कर चुका है। यहां तक की स्टोर रूम में रखा सामान भी भीग गया। अस्पताल परिसर में गंदे पानी के बीच मेंढक भी तैरते नजर आए। 

अस्पताल परिसर में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया की जब भी बारिश होता है। घुटने भर पानी अस्पताल परिसर के अंदर प्रवेश कर जाता है। लोगों को काफी परेशानी होता है। कोई भी मरीज अगर आता है तो उसी गंदे पानी के बीच से होकर इलाज करना पड़ता है।

वहीं चिकित्सक बताते हैं की हमने अस्पताल परिसर के अंदर पहली बार इतना पानी देखा है। जब भी बारिश होता है तो पानी बाहर ही लगता है और निकल ही जाता है। लेकिन आज अस्पताल परिसर के सभी वार्डों में पानी घुस चुका है।

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट 



Suggested News