बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शर्मनाक और दर्दनाक : दिव्यांग के साथ दुष्कर्म के बाद फोड़ दी दोनों आंखें, हालत नाजुक

शर्मनाक और दर्दनाक : दिव्यांग के साथ दुष्कर्म के बाद फोड़ दी दोनों आंखें, हालत नाजुक

डेस्क... बिहार के मधुबनी से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पर एक दिव्यांग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इतना ही नहीं बदमाशों ने उसकी दोनों आंखें तक फोड़ दीं,  जिससे उनकी पहचान न हो सके। इस घटना ने हर किसी को हिला कर रख दिया है। बताया जा रहा है कि लड़की घर में चूल्हा जलाने के लिए सूखे पत्ते चुनने गई थी। तभी दरिंदे ने उसे अपना शिकार बना लिया.   

परिजनों को किसी ने सूचना दी कि उनकी बेटी खून से लथपथ पड़ी है। तुरंत ही परिजन मौके पर पहुंचे और लड़की को इलाज के लिए पहले पीएचसी फिर सदर अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें  बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टरों का कहना है कि लड़की के साथ सेक्सुअल एसॉल्ट हुआ है और उसकी दोनों आंखें डैमेज हैं।

पीड़ित लड़की के परिजन गरीब किसान हैं। इस घटना के बाद से उनका रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है आरोपी को फांसी की सजा दी जाए और सरकार की तरफ से पीड़िता के लिए बेहतर इलाज की व्यवस्था कराई जाए।

लड़की की स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है, इसलिए बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया, जैसे ही इसकी सूचना मिली इस घटना में शामिल एक आरोपी को उसी के घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।


Suggested News