बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शर्मनाक : वैशाली में पिता ने तीन साल की बेटी को कुएं में फेंका, मौत, भागने के दौरान चढ़ा पुलिस के हत्थे

शर्मनाक : वैशाली में पिता ने तीन साल की बेटी को कुएं में फेंका, मौत, भागने के दौरान चढ़ा पुलिस के हत्थे

वैशाली. जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के रहीमापुर में एक बेरहम शराबी पिता ने अपनी 3 वर्षीय पुत्र की हत्या कर दी। घर में हो रहे विवाद के बीच पहले पुत्री की पिटाई की फिर उसे जीवित ही कुएं में के अंदर फेंक दिया। ग्रामीणों के द्वारा बच्ची को निकालकर सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि रहीमापुर का रहने वाला प्रिंस कुमार अपने पिता कौशल किशोर चौधरी से झगड़ रहा था। दोनों के बीच कहासुनी को रही थी। इसी बीच प्रिंस कुमार की 3 वर्षीय पुत्री वहां पहुंच गई। पिता से लड़ाई के बीच ही प्रिंस कुमार ने अपनी पुत्री की पिटाई शुरू कर दी। इतना ही नहीं उसे 3 बार उठाकर बरामदे पर ही पटक दिया। इससे भी संतोष नहीं हुआ तो पुत्री को ले जाकर घर के पास के कुए के अंदर फेंक कर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों के प्रयास से बच्ची को कुएं से निकालकर सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि पिता के द्वारा ही पुत्री की हत्या की गई है। इसके बाद पुलिस आरोपी पिता की तलाश में जुट गई। आरोपी पिता प्रिंस कुमार हाजीपुर पटना हाईवे पर भागने की फिराक में था, जब पुलिस ने मुस्तैदी से उसे धर दबोचा। इसके बाद उसे न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया। 

मामले को लेकर बिदुपुर थाना अध्यक्ष फैयाज अहमद ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। ग्रामीण चश्मदीद लोगों ने बताया कि पिता के द्वारा ही पुत्री को कुआं में फेंका गया था।इसके पहले उसकी पिटाई की गई थी। थाना अध्यक्ष ने बताया कि आरोपी प्रिंस कुमार के पिता के बयान पर ही मामला दर्ज किया जा रहा है। भागने के क्रम में आरोपी प्रिंस कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

वह पहले भी शराब कांड में जेल जा चुका है। इसका ऑटो अब तक बिदुपुर थाने में ही लगा हुआ है। आरोपी प्रिंस कुमार ने बताया कि उसकी लड़ाई उसके पिता से हो रही थी और उसकी पुत्री कुएं में गिर गई। उसने आरोप से इनकार कर दिया, लेकिन उसे यह माना कि वह शराब कांड में जेल जा चुका है।

Suggested News