औरंगाबाद: जिले के ओबरा थाने में एक ऐसी घटना सामने आयी है, जिसे सुनने के लोगों ने कलयुगी बाप की जमकर पिटाई कर दी। मिली जानकारी के अनुसार ओबरा थाने के एक गांव में पिता द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के साथ अपने घर में ही शारीरिक संबंध बनाने व दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना सोमवार की बताई जा रही है। मामले का खुलासा पुत्री द्वारा शोर मचाने के बाद हुआ। उसके बाद गांव के ग्रामीण पहुंचे और पिता विनोद सिंह चंद्रवंशी को पकड़कर पिटाई की। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग द्वारा दिये गये बयान के अनुसार पिता ने पहले अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और उसके बेहोश कर देने के बाद पुत्री को घर ले जाकर दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद पत्नी ने अपने पति द्वारा पुत्री के साथ गलत काम करने की बात को स्वीकार किया है।
थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी के बताया कि गिरफ्तारी के बाद पिता से घटना के बारे में पूछताछ की गयी लेकिन वह कुछ बोल नहीं पा रहा था। नाबालिग के बयान पर उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज किय गया है। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि नाबालिग पुत्री ने पिता पर पूर्व में भी शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। नाबालिग की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में करायी गयी है। जांच रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुआ है।