बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शर्मनाक! डॉक्टरी के पेशे को कर दिया गंदा : छह साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, लाइव वीडियो में दिख गया सबकुछ

शर्मनाक! डॉक्टरी के पेशे को कर दिया गंदा : छह साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, लाइव वीडियो में दिख गया सबकुछ

GAYA : बिहार के गया से भगवान के दूसरे रूप चिकित्सा  सेवा को शर्मसार करने वाली विभत्स्य रूप सामने आई है। यह सनसनीखेज मामला गया शहर के विष्णुपद थाना क्षेत्र का है। जहां एक चिकित्सक 6 साल की नन्हीं सी अबोध बच्ची के साथ बलात्कार करने की कोशिश का लाइव वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर  तेजी से हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह इलाज के नाम पर डॉक्टर बच्ची के अंदरुनी अंग से छेड़खानी कर रहा है।

नाबालिक नन्ही सी अबोध बच्ची के साथ घृणित कुकृत्य करने वाला व्यक्ति पेशे से अपने को चिकित्सक बताता है। बच्ची की तबीयत खराब होने पर अभिभावक इस चिकित्सक के यहां इलाज कराने के लिए लाए थे , लेकिन मौका पाकर तथाकथित बलात्कारी चिकित्सक बच्चे को अकेले पा कर जांच करने के बहाने नाबालिक अबोध लगभग 6 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार करने की कोशिश की।  

वायरल वीडियो के बाद घृणित कुकृत्य करने वाले चिकित्सक की तलाश शुरू कर दी गई है। फिलहाल तथाकथित बलात्कारी चिकित्सा फरार बताया जा रहा है। हम आपको बता दे कि डॉक्टर का नाम राधारमण सहाय है और विष्णुपद थाना क्षेत्र के पहमहला मुहल्ले में निजी क्लिनिक है। वही इस संदर्भ में गया के एसएसपी आदित्य कुमार ने बताया कि इस तरह के मामला प्रकाश में आया है और पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए , डॉक्टर के खिलाफ विष्णुपद में थाना प्राथिमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी डाक्टर के गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह जगह पर छापेमारी कर रही है। फिलहाल डाक्टर अभी फरार है,लेकिन पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लेगी।

Suggested News