बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शारदीय नवरात्र का समापनः विजयादशमी आज, नोट कर लें पूजा का शुभ समय से लेकर पूजन विधि, जानें कहां-कहां होगा रावण दहन

शारदीय नवरात्र का समापनः विजयादशमी आज, नोट कर लें पूजा का शुभ समय से लेकर पूजन विधि, जानें कहां-कहां होगा रावण दहन

N4N DESK: न्यूज4नेशन टीम की तरफ से आप सभी को विजयादशमी की शुभकामनाएं। शारदीय नवरात्र का समापन के साथ ही आज मां की विदाई हो जाएगी। भारत सहित हिंदू मान्यताओं में विश्वास रखने वाले कई देशों में आज असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा मनाया जाता है। बता दें, दशहरा हिंदुओं के प्रमुख त्योहार में से एक है। आज के दिन श्री राम ने रावण का वध किया था, और अब इसे परंपरा अनुसार हर साल मनाया जाता है। वहीं, इसी दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का संहार भी किया था जिस कारण आज के दिन को विजय दशमी के रूप में मनाया जाता है। 

इस साल बन रहे हैं 3 विशेष संयोग
 
हिंदू पंचांग के अनुसार दशमी तिथि 14 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 52 मिनट पर शुरू होगी और 15 अक्टूबर को सूर्यास्त तक रहेगी। इस बार दशमी तिथि को तीन विशिष्ट संयोंग बन रहे हैं। बता दें कि इस बार दशहरा पर श्रवण नक्षण में सर्वार्थसिद्धि योग, अभिभीज मुहूर्त और विजयी मुहूर्त का संयोग बन रहा है। . इन संयोग को बेहद ही खास और लाभदायक माना जाता है।

शस्त्र पूजन सहित आदिशक्ति की आराधना

दशहरा के दिना अस्त्र—शस्त्र की पूजा करने की मान्यता है और कहा जाता है कि दशहरा पर अस्त्र-शस्त्र की पूजा करने शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है। इस दिन विधि—विधान से पूजा करने पर मां आदिशक्ति प्रसन्न होकर अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं।  यह भी कहा जाता है कि दशहरा की पूजा करने से जीवन में आने वाली सभी परेशानियां दूर हो जाती है और कष्टों से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा मां आदिशक्ति की कृपा से दुख और दरिद्रता में कमी आती है।

कई शहरों में होगा रावण दहन का कार्यक्रम

कोरोना महामारी में कमी दर्ज करते हुए दशहरे के लिए तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। सुरक्षा की दृष्टि से इस साल कई शहरों में रावण दहन का कार्यक्रम नहीं होगा। वहीं कई शहर परंपरानुसार इसे आयोजित कर रहे हैं। जानिए किन शहरों में होगा रावण दहन और क्या होगी इसकी टाइमिंग-

  1. दिल्ली में शाम 6 बजे रावण दहन होगा। रामलीला मैदान में इस बार मात्र 50 फीट का रावण बनाया गया है।
  2. लखनऊ के ऐशबाग रामलीला मैदान में रात 8 बजे रावण दहन होगा। 
  3. कानपुर के परेड रामलीला ग्राउंड में रात 9 बजे रावण दहन होगा।
  4. अयोध्या के लक्षमण किले में रावण दहन का समय शाम 5.30 बजे है।
  5. इंदौर के दशहरा मैदान में शाम 7:30 बजे 111 फीट का रावण जलेगा।
  6. पटना के कालिदास रंगालय में शाम 4.30 बजे 15 फीट का रावण जलेगा।
  7. रायपुर के WRS कॉलोनी में रावण दहन का समय समय शाम 6 बजे तय 
  8. अमृतसरके रंजीत अवेन्यू में शाम 7.30 रावण दहन का कार्यक्रम होगा।
  9. गुरुग्राम के ग्राउंड न्यू कालोनी में शाम 6.30 बजे रावण दहन होगा।
  10. मध्य प्रदेश में हालात थोड़े अलग हैं। रावण दहन के लिए कलेक्टर से इजाजत लेनी होगी।
  11. मध्य प्रदेश में श्रीराम के समारोह को प्रतीकात्मक रूप से निकालने की अनुमति दी गई है।
  12. भोपालके छोला, बिट्टन मार्केट, टीटी नगर में शाम 7 बजे रावण दहन होगा।

Suggested News