बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर में पर्यावरण सुरक्षा की तेज हुई कवायद, गंगा नदी में छोड़े गए मछलियों के 4 लाख से अधिक बिचड़े

मुंगेर में पर्यावरण सुरक्षा की तेज हुई कवायद, गंगा नदी में छोड़े गए मछलियों के 4 लाख से अधिक बिचड़े

MUNGER : मुंगेर में बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की ओर से रिवर रेन्चिंग कार्यक्रम-2024 के तहत गंगा नदी में अंगुलिका पुनर्स्थापन के लिए सोजी घाट पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका मुंगेर जिलाधिकारी, संयुक्त मत्स्य निदेशक(अनुसंधान),उप मत्स्य निदेशक मुंगेर प्रक्षेत्र मुंगेर, जिला मत्स्य पदाधिकारी मुंगेर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।

इस मौके पर मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड के मंत्री एवं गणमान्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम के तहत गंगा नदी के बीच धार पर भारतीय मूल कि देश प्रजाति की मछलियों को गंगा नदी में संचयन करने के लिए 4 लाख 30 हजार 440 मछली के बिचड़ा को छोड़ा गया।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य गंगा एवं सहायक नदियों के स्थानीय मछलियों के प्रजातियों के जैव विविधता में संतुलन एवं संरक्षण,नदियों में प्रति किलोमीटर मत्स्य उत्पादन में अभिवृद्धि एवं मछुआरों का आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान भी होगा। इतना ही नहीं नदियों में प्रदूषण एवं जल कि गुणवत्ता ठीक नही रहने के कारण मत्स्य उत्पादन को प्रभावित होने से बचाने में यह योजना काफी कारगर साबित होगी।

मुंगेर से इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट

Suggested News