बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU ने कसा शिकंजा, कई कोचिंग संस्थानों पर लटकी कार्रवाई की तलवार

सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU ने कसा शिकंजा, कई कोचिंग संस्थानों पर लटकी कार्रवाई की तलवार

PATNA: बिहार में 1 अक्टूबर को बिहार केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था। हालांकि परीक्षा में पेपर लिंक होने और कई तरह के कदाचार के मामले सामने आने के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। वहीं इस मामले में EOU जांच कर रही है। ईओयू के जांच में राज्य के कई कोचिंग संस्थानों की मिली भगत का पता चला है। ऐसे में कोचिंग संस्थान की जांच जारी है।    

वहीं इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए बिहार आर्थिक अपराध इकाई के साइबर टीम उप महानिरीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि इस मामले की तहकीकात जारी है। इसके लिए विशेष टीम का गठन मुख्यालय स्तर से किया गया है। कुल 74 मामले पटना सहित जिलों के थानों में दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा जो मुख्यालय स्तर से टॉल फ्री नंबर जारी किया गया। उसमें काफी सूचनाएं मिली है। 

जिनपर भी करवाई जारी है। 1 अक्टूबर को आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा में नालंदा से गिरफ्तार लोगों से पूछताछ और साक्ष्यों से काफी सबूत मिले है। साथ ही 74 मामलो में जो इलेक्ट्रोनी सामान और सबूत मिले हैं। उसकी जांच साइबर फॉरेंसिक लैब से की जा रही है। 

आर्थिक अपराध इकाई के उप महानिरीक्षक ने कहा कि जैसा आप जानते है की जितने भी पहले कंपटीटिव एग्जाम हुए है। उसमें एक संगठित गिरोह bpsc और ssc सहित कई प्रतियोगिता परीक्षाओं में सक्रिय रहे हैं। उनका भी विश्लेषण किया जा रहा है। साथ ही कोचिंग संस्थान की भूमिका की मामलो में जांच की जा रही है। कोई भी जांच के दायरे में आते है उनपर कार्रवाई की जाएगी।

पटना से अनिल की रिपोर्ट

Suggested News