बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

युग और जनरेशन बदलती रहती है, लोगों को एडजस्ट करना आना चाहिए, पशुपति पारस को लेकर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का बड़ा बयान, भतीजे के लिए खुश हो चाचा

युग और जनरेशन बदलती रहती है, लोगों को एडजस्ट करना आना चाहिए, पशुपति पारस को लेकर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का बड़ा बयान, भतीजे के लिए खुश हो चाचा

PATNA: रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में एनडीए में हुए सीट बंटवारे में पशुपति पारस को एक भी सीट नहीं मिली थी। इसके बाद से ही उनके एनडीए छोड़ने के आसार बन रहे थे। दिल्ली में पशुपति ने कहा कि वे एनडीए के साथ वफादारी से रहे लेकिन उन्हें लोकसभा चुनाव में दरकिनार किया गया। हमें एक भी सीट नहीं दी गई। इसलिए अब हमने केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है, हालांकि एनडीए से अलग होने पर उन्होंने कुछ नहीं कहा।

वहीं पशुपति पारस के इस कदम के बाद बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पशुपति पारस को भतीजे के लिए खुश होना चाहिए, उनको आशीर्वाद देना चाहिए। मिलकर आगे बढ़ना चाहिए। विजय सिन्हा ने कहा कि, युग बदलता है, जनरेशन बदलती है तो ऐसे में लोगों को भी उसके अनुसार एडजस्ट करना आना चाहिए। 

विजय सिन्हा ने कहा कि, एनडीए में पशुपति पारस को बहुत सम्मान दिया गया। वो लंबे समय तक कैबिनेट मंत्री रहे। पीएम मोदी नए लोगों का अभिवादन करते हैं तो पुराने लोगों को स्वागत और सम्मान भी करते हैं भाजपा सबको लेकर चलती है। पशुपति पारस को भी एनडीए में सम्मान मिला है। वहीं अब उनके भतीजे को अवसर मिल रहा है। जिसका हक भी है। अब तक उनके भतीजे(चिराग पासवान) को छोड़ इनको सम्मान मिलता था। तो अब जब उन्हें(चिराग) मिल रहा तो इन्हें (पारस) खुश होना चाहिए आशीर्वाद देना चाहिए। साथ मिलकर काम करना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका भविष्य सुंदर औऱ सुनहरा है। इस माहौल में जो लीक से हटेगा और डूबती नाव में बैठेगा उनको भी पता है कि भविष्य क्या होगा। विजय सिन्हा ने कहा कि, युग बदलता है, जनरेशन बदलती है तो लोगों को भी उसके अनुसार एडजस्ट करना चाहिए। मालूम हो कि, बीते दिन एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर घोषणा कर दी गई है। बीजेपी 17 सीटों के साथ बिहार में बड़े भाई की भूमिका निभा रहा है। वहीं जदयू 16 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। लोजपा (रामविलास) 5 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी तो वहीं हम और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को एक एक सीट दिया गया है।   

Suggested News