बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

14 दिनों बाद भी लापता टाइप राइटर का नहीं मिला सुराग, शक के आधार पर पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

14 दिनों बाद भी लापता टाइप राइटर का नहीं मिला सुराग, शक के आधार पर पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

GOPALGANJ : गोपालगंज में 14 दिन से लापता टाइप राइटर का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस मामले में शक के आधार पर एक व्यक्ति को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां बीते 24 मई को सिविल कोर्ट में टाइपिंग का काम करने वाले सुशील श्रीवास्तव घर से कोर्ट आये। लेकिन लौटकर घर नही पहुँचे। उनके परिजनों ने खोजबीन के बाद नगर थाना में सनहा दर्ज कराया। जिसके बाद नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

लापता सुशील श्रीवास्तव की पत्नी नीरा ने बताया कि उनके पति का अफ्ताफ नाम के युवक से जमीन खरीदने को लेकर बातचीत चल रही थी। लापता होने के दो दिन पूर्व उन्होंने गांव की जमीन बेची थी। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई नही कर रही। जिसके कारण आज तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। 

वही इस मामले को लेकर सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि लापता होने की सूचना के बाद प्रथम जांच में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। साथ ही उनकी बरामदगी की कोशिश की जा रही है। बरामदगी के बाद अपहरण में दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट

Suggested News