स्वतंत्रता दिवस के दिन भी पटनासिटी में नहीं थमी हत्या की वारदात, युवक की गोली मारकर की हत्या

स्वतंत्रता दिवस के दिन भी पटनासिटी में नहीं थमी हत्या की वार

PATNA : एक तरफ जहां देश में आजादी का महोत्सव मनाया जा रहा है। वहीं स्वतंत्रता दिवस के दिन भी पटनासिटी में हत्या की वारदात नहीं थमी है। यहां अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की कार्रवाई में जुट गई है।

हत्या की यह घटना  सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के पत्थर की मस्जिद के पास की है, जहां एक युवक की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। मौके से अपराधी फरार हो गए है। जिस युवक की मौत हुई है। उसकी पहचान अभी तक नही हो पाई है।

स्थानीय थाना के साथ सिटी ए एसपी सरथ एस आर भी घटनास्थल पर पहुँच गए है।सिटी ए एसपी सरथ एस आर ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है।