बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में उत्पाद विभाग की टीम को मिली बड़ी सफलता, करीब डेढ़ करोड़ लागत की विदेशी शराब जब्त

औरंगाबाद में उत्पाद विभाग की टीम को मिली बड़ी सफलता, करीब डेढ़ करोड़ लागत की विदेशी शराब जब्त

AURANGABAD: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है। बावजूद इसके राज्य में अवैध शराब का करोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं पुलिस भी हर दिन इन अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कार्रवाई कर रही है। इसके तहत उत्पाद विभाग की टीम विशेष अभियान चला रही है। इसी क्रम में औरंगाबाद में पुलिस को एक और सफलता हासिल हुई है। 

दरअसल, औरंगाबाद में शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में उत्पाद विभाग को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बताया जा रहा कि, एनएच- 139 पर अंबा थाना क्षेत्र के एरका चेक पोस्ट के पास की गई। कार्रवाई में दो ट्रकों पर लदा विदेशी शराब बरामद किया गया है।

बता दें कि, दो ट्रकों पर लदा कुल 1144 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई है। उत्पाद अधीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पंजाब से लाई जा रही कुल 27924 बोतल इस विदेशी शराब की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ आंकी जा रही है।

वहीं पुलिस ने विदेशी शराब के साथ ही इस मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। जिसकी जानकारी उत्पाद अधीक्षक ने देते हुए बताया कि इस मामले के एक कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया है। जो हरियाणा का रहने वाला है।

Suggested News