एक्सक्लूसिव - जनविश्वास महारैली में शामिल होंगे राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे, हो गया कंफर्म, इस समय पहुंचेगी फ्लाइट

एक्सक्लूसिव - जनविश्वास महारैली में शामिल होंगे राहुल गांधी

PATNA : पटना में रविवार को राजद की जनविश्वास रैली में राहुल गांधी के शामिल होने को लेकर चल रहा संस्पेंस खत्म हो गया है। अब यह कंफर्म हो गया है कि महारैली में राहुल गांधी शामिल होंगे। वहीं उनके साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राजस्थान से राज्यसभा सांसद केसी वेणुगोपाल भी पटना पहुंचेगे।

न्यूज4नेशन से बात करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने तीनों नेताओं के पटना आने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि कल दोपहर साढ़े बारह बजे उनकी फ्लाइट पटना पहुंचेगी। जहां से वह सीधे गांधी मैदान जाएंगे। 

इससे पहले शनिवार दिन भर पार्टी कार्यकर्ताओं में इस बात को लेकर राहुल गांधी के आने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। देर शाम राहुल गांधी के पटना आने की पुष्टि हुई।

अखिलेश भी होंगे शामिल

बता दें कि इस महारैली में यूपी के पूर्व सीएम व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शामिल होंगे। पार्टी की तरफ से उनके पटना आने का पूरा कार्यक्रम भी  जारी किया गया है। 

पटना से देबांशु प्रभात की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट