गवाही से रोकने के लिए राजद नेता की हत्या के चश्मदीद को बदमाशों ने मारी गोली

DEHRI : बड़ी खबर रोहतास जिले के इंद्रपुरी थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां के भेड़ी बिगहा निवासी 37 साल के फकीरा यादव को अज्ञात अपराधियों ने सोमवार की रात गोली मार कर घायल कर दिया। बताया गया कि फकीरा यादव राजद नेता की हत्या का चश्मदीद गवाह था।।

गोली लगने की यह घटना तब हुई जब घायल अपने दुकान को बंद कर घर जा रहा था। उसी समय अज्ञात अपराधियों द्वारा तीन गोली मारी गई। जिसमे दो गोली नही लगी। तीसरी गोली घायल के कंधे के आस पास लगी है।

पुलिस अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि, घायल राजद नेता सह चकंहा पंचायत के पूर्व मुखिया और वर्तमान मुखिया पति पप्पू यादव की हत्या का चश्मदीद गवाह है।
 घायल से पुलिस घटना के संदर्भ में पुछताछ कर रही है। गोली मारने के पीछे का कारण प्रत्यक्षदर्शी गवाह होना तो नहीं है। इस मामले पर भी पुलिस जांच कर रही है।

Nsmch
NIHER

बड़े भाई की हादसे के बाद हुई थी मौत

बताते चले कि दो माह पूर्व इसी दुकान को बंद कर सड़क पार कर घर जाने के क्रम में घायल के बड़े भाई मिथिलेश यादव को मोटरसाइकल सवार द्वारा धक्का मार दिया गया था। जिनकी इलाज के क्रम में मौत हो गई थी।

शुक्रवार को कोर्ट में होनी है गवाही 

बताया गया कि बीते बुधवार को इस मामले में कोर्ट  में उसे गवाही देनी थी, लेकिन वह कोर्ट नहीं पहुंच सका, जिसके बाद आनेवाले शुक्रवार को उसे गवाही के लिए जाना था।

गोली चलने की आवाज से इकट्ठे ग्रामीण और परिजन घायल को डेहरी निजी क्लीनिक में इलाज के लिए ले गए। जहां घायल खतरे से बाहर बताया जा रहा है।