महाशिवरात्रि पर बेतिया में मेला का हुआ आयोजन, सांसद संजय जायसवाल ने फीता काटकर किया उद्घाटन

BETTIAH : आज देश में हर जगह महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। शिव और शक्ति के मिलन के प्रतिक पावन पर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर स्थानीय बाबा नागेश्वर नाथ महादेव मंदिर के पास मेला का आयोजन किया गया है। जिसका फीता काटकर बेतिया से लोकसभा सांसद सह बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने उद्घाटन किया। 


अपने संबोधन में क्षेत्रवासियों को महापर्व की बधाई देते हुए संजय जायसवाल ने क्षेत्र में सुख समृद्धि, शांति और साम्प्रदायिक सौहार्द की कामना की। उन्होंने कहा कि देश में चौमुखी विकास हो रहा है। संसार में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है l 

Nsmch
NIHER

बताते चलें कि अहले सुबह से ही भक्तों की भीड़ शिवालयों में उमड़ पड़ी थी। बिल्वपत्र अक्षत चंदन घी हल्दी आदि चढ़ाकर गंगाजल और दूध से भगवान शिव का अभिषेक किया गया। स्थानीय बाबा नागेश्वर नाथ मंदिर आस्था का केन्द्र बना रहा। 

वहीँ लखनऊ से आये जागरण कलाकारों द्वारा शिव पार्वती विवाह की भव्य बारात शोभा यात्रा और झांकी निकाली गई। इसमें पूजन समिति के सदस्यों की अहम भूमिका रही। वहीँ  प्रखंड के तमाम शिवालयों में हर हर महादेव और ओम नमः शिवाय का जय घोष होता रहा।

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट