परिवार नियोजन पखवाड़ा जागरूकता अभियान की हुई शुरूआत, पटना डीएम ने ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

PATNA: पटना के जिलाधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने परिवार नियोजन पखवाड़ा जागरूकता अभियान को हरी झंडी देखा दी है। डीएम ने हिंदी भवन से 25 ई- रिक्शा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यह ई-रिक्शा हर प्रखंड और शहरी क्षेत्र में जाएगी और आम नागरिकों को जागरूक करेगी।

इस दौरान डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि प्रत्येक प्रखंड और शहरी क्षेत्र के लिए यह शुरुआत की गई है। सरकार के निर्देशानुसार 11 से 26 सितंबर तक परिवार नियोजन पखवाड़ा मनाया जा रहा है। परिवार नियोजन के संबंध में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से इसकी शुरुआत की गई है।

उन्होंने कहा कि लोगों के बीच में परिवार नियोजन के जो विभिन्न प्रकार के उपाय हैं उनके संबंध में या जो प्रोत्साहन दिया जा रहा है उसके बारे में जानकारी उपलब्ध कराया जाएगा। हर प्रखंड में जाकर लोगों को सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में प्रदान की जाने वाली निःशुल्क सेवाएँ एवं कार्य क्षतिपूर्ति/प्रोत्साहन राशि के बारे में बताया जाएगा। 

Nsmch
NIHER

वहीं लगातार डेंगू के बढ़ते प्रकोप को लेकर डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग और अस्पतालों की तैयारी पूरी है। लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है।आस पास पानी जमा नहीं होने दे। जागरूकता अभियान भी हम लोग चला रहे है। सभी अस्पतालों में इलाज की पूरी व्यवस्था है। ब्लड और प्लेटलेट्स की भी व्यवस्था किया गया है।

पटना से अनिल की रिपोर्ट