बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में खाद नहीं मिलने पर किसानों का फूटा गुस्सा, जमकर किया हंगामा

भागलपुर में खाद नहीं मिलने पर किसानों का फूटा गुस्सा, जमकर किया हंगामा

BHAGALPUR : सुलतानगंज के विस्कोमान भवन मे खाद नहीं मिलने पर किसानों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान गंनगनिया,मसदी सहित अन्य जगहों के किसानों ने बताया कि लगातार पांच दिन से घुम रहे हैं। लेकिन हम लोगों को विस्कोमान द्वारा युरिया खाद नहीं दिया जा रहा है। प्रत्येक दिन लम्बी लाईन मे खड़े होकर घर चले जाते हैं। हमारे खेतो मे लगा फसल बर्बाद हो रहा हैं। अगर खाद समय पर नहीं देगें तो फसल पुरी तरह बर्बाद हो जाएगा। विस्कोमान द्वारा खाद की कालाबाजारी की बात भी किसानों द्वारा कही जा रही हैं। 

वहीं विस्कोमान के प्रभारी चंदन कुमार ने बताया की किसानों की भीड अधिक होने पर प्रत्येक दिन 150 बोरा युरिया खाद किसानों को दे पाते हैं। किसान एक एक घंटे बाद दोबारा उसी आधार कार्ड पर खाद उठा लेते हैं। सिस्टम सही नहीं होने पर एक आधार पर लगातार घंटों बाद एक किसान कई बार खाद उठा लेते हैं। ऐसे मे बहुत सारे किसान खाद नहीं मिलने पर हंगामा करते हैं। 

खाद की कालाबाजारी के सवाल पर उन्होंने कहा की ऐसी कोई बात नहीं हैं।आप खुद देख सकते हैं। अगर पुलिस प्रशासन खुद लाईन लगाकर खाद की डिलवरी करवाए तो किसानों द्वारा हंगामा नही होगा। वहीं किसानों के हंगामा के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुच कर प्रभारी को किसानों के चंगुल से छुडाते हुए घर भेज दिया।


भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट 

Suggested News